Lakhpati Didi Yojana 2024:लखपति दीदी योजना क्या है | किसे मिलेगा लाभ और कौन से डॉक्यूमेंट है,

5/5 - (1 vote)

इन महिलाओं की सालाना आय एक लाख से पार पहुंचाई जाएगी। Lakhpati Didi Yojana का संचालन ग्रामीण विकास विभाग द्वारा किया जा रहा है। आपको बता दें कि इस योजना के तहत स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को 5 लाख रुपए तक का ब्याजमुक्त लोन प्रदान किया जाएगा। ताकि महिलाएं अपना स्वरोजगार शुरू करके लखपति दीदी बनने का सपना साकार कर सकें।

Lakhpati Didi Yojana 2024 :- केन्द्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने गुरुवार (1 फ़रवरी) को संसद में आंतरिक बजट पेश किया ! भाषण के दौरान लखपति दीदी योजना के बारे में जिक्र किया और 1 करोड़ लखपति दीदी बढावा देते हुए 3 करोड़ तक बढ़ाने के लक्ष्य रखा है ! अब सभी लोग Lakhpati Didi Yojana के बारे में जानना चाहते है, योजना क्या है, कैसे आप इस योजना का लाभ उठा सकते है नीचे आपको विस्तार में जानकारी बताई जा रही है ! आपको इस आर्टिकल को पूरा अंत तक पढना है !

हम आपको बताना चाहते है कि Lakhpati Didi Yojana Online Apply की आवेदन प्रक्रिया जल्द ही शुरू की जाएगी और इसलिए आपको Lakhpati Didi Yojana Apply करने के लिए आपको कौन-कौन से दस्तावेज की आवश्यता होगी, पात्रता आदि की जानकारी हम आपको आज के इस आर्टिकल में बतायेगे ताकि आप लखपति दीदी योजना में आवेदन करके इस योजना का लाभ उठा सके !

Lakhpati Didi Yojana 2024 Overview

आर्टिकल का नामLakhpati Didi Yojana 2024
योजना का नामLakhpati Didi Yojana
कौन आवेदन कर सकता हैकेवल महिलाएं/युवती
ट्रेनिग फीसफ्री
अधिकारिक वेबसाइटComing Soon

Lakhpati Didi Yojana 2024

महिलाओं को आर्थिक रूप से मजबूत करने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के द्वारा 15 अगस्त 2023 को लाल किले की प्राचीन से देशवासियों को संबोधित करते हुए लखपति दीदी योजना की घोषणा की गई थी। लखपति दीदी योजना देश में महिलाओं के लिए चलाई जाने वाली स्वयं सहायता समूह से जुड़ी है। महिलाओं के लिए लखपति दीदी योजना एक स्किल डेवलपमेंट ट्रेनिंग प्रोग्राम है। इस योजना के माध्यम से देश की महिलाओं को कौशल प्रशिक्षण देकर उन्हें पैसा कमाने के योग्य बनाया जाता है। सरकार द्वारा पात्र महिलाओं को लखपति दीदी योजना के तहत स्वरोजगार शुरू करने के लिए 1 से 5 लाख रुपए तक का लोन आर्थिक सहायता के रूप में प्रदान किया जाता है जोकि ब्याज मुक्त होता है। यह योजना आर्थिक रूप से वंचित महिलाओं को आगे लाने के लिए चलाई जा रही है।

लखपति दीदी योजना क्या है ?

महिलाओं की आर्थिक स्थिति सुधारने के लिए, उन्हें स्किल डेवलपमेंट ट्रेनिंग प्रोग्राम देने के लिए, महिलाओं को पैसा कमाने के योग्य बनाने के लिए मोदी सरकार ने इस योजना को शुरू किया. महिलाओं को अपना बिजनेस शुरू करने के लिए इस योजना के माध्यम से दिशा दिखाई जाती है ! स्वयं सहायता समूह से जुड़कर इस योजना का लाभ उठाया जा सकता है. अपने नजदीकी आंगनवाड़ी केंद्र के जरिये भी इस योजना के बारे में जानकारी प्राप्त की जा सकती है !लखपति दीदी योजना आवश्यक दस्तावेज

लखपति योजना में आवेदन करने के लिए आपके पास निम्नलिखित दस्तावेज होना चाहिए !

  • आधार कार्ड
  • राशन कार्ड
  • बैंक खाता पासबुक
  • स्वयं सहायता समूह का सदस्यता प्रमाण पत्र
  • पासपोर्ट साइज़ फोटो
  • मोबाइल नंबर

Lakhpati Didi Yojana se Kaise Jude – पात्रता

लखपति दीदी योजना के लिए पात्र होने के लिए महिलाओं को निम्नलिखित मानदंडों को पूरा करना होगा !

  • केवल महिला ही इस योजना के लिए आवेदन कर सकती है !
  • महिला की आयु 18 वर्ष या इससे अधिक होनी चाहिए !
  • परिवार का कोई भी सदस्य सरकारी नौकरी में नही होना चाहिए और न ही आयकर दाता होना चाहिए !

लखपति दीदी योजना 2024 के बारे में जानकारी

योजना का नाम  Lakhpati Didi Yojana
शुरू की गई  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के द्वारा
लाभार्थी  देश की महिलाएं
उद्देश्य  महिलाओं को स्वरोजगार शुरू करने के लिए आर्थिक सहायता प्रदान करना
आर्थिक सहायता राशि  1 से 5 लाख रुपए तक
श्रेणी  केंद्र सरकारी योजना
आवेदन प्रक्रिया  ऑनलाइन ऑफलाइन
आधिकारिक वेबसाइट  https://www.india.gov.in/

Lakhpati Didi Yojana का उद्देश्य

केंद्र सरकार द्वारा महिलाओं को आर्थिक रूप से मजबूत बनाने के लिए स्वरोजगार शुरू करने हेतु 5 लाख रुपए तक की ब्याज मुक्त आर्थिक सहायता प्रदान करना है। इसके अलावा महिलाओं को रोजगार से जोड़ना, उनके जीवन स्तर को बेहतर बनाना और आमदनी में बढ़ोतरी करना व आत्म निर्भर एवं सशक्त बनाना है। लखपति दीदी योजना से स्वयं सहायता समूह से जुड़ी महिलाएं अपना उद्योग शुरू करके न सिर्फ अपनी बल्कि दूसरी महिलाओं की आर्थिक स्थिति में भी सुधार ला रही है। इस समय देश में लगभग 83,00,000 स्वयं सहायता समूह है। जिससे 9 करोड़ से ज्यादा महिलाएं जुड़ी है। सरकार द्वारा इन सभी स्वयं सहायता समूह से जुड़ी महिलाओं की आय बढ़ाने और आर्थिक रूप से वंचित महिलाओं को आगे लाने के लिए लखपति दीदी योजना की पहल की है। 

Lakhpati Didi Yojana
Lakhpati Didi Yojana

Lakhpati Didi Yojana Avedan Kaise Kare

लखपति दीदी योजना में आप ऑफलाइन आवेदन कैसे कर सकती है इसका पूरा प्रोसेस नीचे आपको बताया जा रहा है ! जिसे फॉलो करके आप Lakhpati Didi Yojana 2024 आवेदन कर पायेगें !

  • ऑफलाइन आवेदन करने के लिए सबसे पहले आपको ब्लाक या महिला एवं बाल विकास कार्यालय में जाना होगा !
  • उसके बाद आपको सम्बंधित कर्मचारी से बात करती है !
  • इसके बाद आपको लखपति दीदी योजना का आवेदन फॉर्म प्रदान किया जायेगा जिसको आपको ध्यानपूर्वक भरना है !
  • मांगे जाने वाले सभी दस्तावेजो कों स्व – सत्यापित करके  एप्लीकेशन फॉर्म  के साथ  अटैच  करना होगा और अन्त मे, आपको  सभी दस्तावेजोें  सहित आवेदन प्रपत्र  को उसी कार्यालय  मे जमा करके इसकी  रसीद  प्राप्त कर लेनी होगी आदि !
  • इस तरह से आप लखपति दीदी योजना के लिए ऑफलाइन आवेदन कर पायेगें !

लखपति दीदी योजना के लिए पात्रता

लखपति दीदी योजना के तहत आवेदन करने हेतु निम्नलिखित पात्रता को पूरा करना होगा।

  • लखपति दीदी योजना के तहत आवेदन करने के लिए भारत का नागरिक होना चाहिए।
  • इस योजना के तहत 18 साल से 50 वर्ष की महिलाएं आवेदन करने के लिए पात्र होंगी।
  • स्वयं सहायता समूह से जुड़ी महिलाएं इस योजना के लिए पात्र होगी।
  • आवेदक महिला की सालाना आय 3 लाख से अधिक नहीं होनी चाहिए।
  • परिवार का कोई भी सदस्य सरकारी नौकरी में कार्यरत नहीं होनी चाहिए।

लखपति दीदी योजना की संख्या करोड़ तक पहुंचाने का लक्ष्य बजट में किया गया तय

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण चुनावी साल में 1 फरवरी 2024 को बजट भाषण में बताया है कि लखपति दीदी योजना को बढ़ावा दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि अब तक एक करोड़ महिलाओं को लखपति दीदी बना दिया गया है। जिससे 9 करोड़ महिलाओं के जीवन में बदलाव आया है। अब सरकार ने इस योजना के तहत 3 करोड़ महिलाओं को लखपति दीदी बनाने का लक्ष्य तय किया है। आपको बता दें कि सरकार द्वारा पहले 2 करोड़ लखपति दीदी बनाने का लक्ष्य तय किया गया था। जिससे अब बढ़ा दिया गया है। अब एक करोड़ लखपति दीदी को बढ़ावा देकर उनकी संख्या 3 करोड़ की जाएगी। 

How to Apply Lakhpati Didi Yojana 2024

आपको बता दे, लखपति दीदी योजना में ऑनलाइन आवेदन करने के लिए ऑफिसियल वेबसाइट को लांच नहीं किया गया है ! सरकार द्वारा योजना के लिए आवेदन प्रक्रिया के संबंध में विज्ञापन जारी करने के बाद हम यहां विस्तृत आवेदन प्रक्रिया बताएंगे!

ध्यान दें :- ऐसे ही केंद्र सरकार और राज्य सरकार के द्वारा शुरू की गयी नई या पुरानी सरकारी योजनाओं की जानकारी हम आप तक सबसे पहले अपने इस Website के माध्यम से पहुँचाते रहेंगे pmmodiyojana.net, तो आप हमारे Website को फॉलो करना न भूलें !

अगर आपको यह आर्टिकल पसंद आया है तो इसे Share जरुर करें !

इस आर्टिकल को अंत तक पढने के लिए धन्यवाद,,,,

FAQs

लखपति दीदी योजना क्या है?

लखपति दीदी योजना के तहत खुद का रोजगार शुरू करने के लिए महिलाओं को 5 लाख रुपए तक का ब्याज मुक्त लोन दिया जाता है।

Lakhpati Didi Yojana 2024 के अंतर्गत कितनी महिलाओं को लखपति दीदी बनाने का लक्ष्य तय किया गया है?

Lakhpati Didi Yojana 2024 के अंतर्गत मौजूदा 2 करोड़ लखपति दीदी का लक्ष्य बढ़ाकर 3 करोड़ महिलाओं को लखपति दीदी बनाने का लक्ष्य तय किया गया है।

लखपति दीदी योजना के माध्यम से अब तक कितनी महिलाओं को फायदा मिल चुका है?

लखपति दीदी योजना के माध्यम से अब तक 1 करोड़ महिलाओं को फायदा मिल चुका है।

An aspiring student formed an obsession with Blogging, SEO, Digital Marketing, and Helping Beginners To Build Amazing WordPress Websites.Languages: English, Hindi Area of Expertise: Expert IN SEO, Website Making, Content Writing, Academic Writing, Creative Writing, Image Making, Video Making, Youtuber.


Sharing Is Caring...

Leave a Comment